ब्रिटिश अभिनेत्री ने भी विंस्टीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

लंदन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेत्री लाइसेट एंथनी ने कहा है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह उन्होंने पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

ब्रिटिश सोप ओपेरा ‘होलीओक्स’ में काम कर चुकीं एंथनी ने कहा कि यहां उनके घर पर 1980 में दुष्कर्म हुआ था।

उन्होंने दुष्कर्म को ‘दिल दहलाने वाला और घिनौना’ बताया और कहा कि उसके बाद वह निराश और शर्मिदा हो गई थीं।

विंस्टीन पर कई महिलाएं यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी हैं जिसका उन्होंने खंडन किया है।

मिरामैक्स कंपनी की एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि मिरामैक्स के पूर्व मालिक विंस्टीन ने 25 साल पहले अपने लंदन कार्यालय के तहखाने में उनके साथ दुष्कर्म किया था।

इस अज्ञात ब्रिटिश महिला ने यह भी बताया कि उन्होंने दुष्कर्म की रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, “मैं बेहद अपमानित महसूस कर रही थी और कोई भी मेरा विश्वास नहीं करता। उसका (विंस्टीन का) अविश्वसनीय रूप से उच्च स्तर पर और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क था। वह शक्तिशाली था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493