रियो डी जनेरियो, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना की फुटबाल क्लब रिवर प्लेट अगले वर्ष पेरू के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर पाओलो ग्वेरेरो को टीम में शामिल करने का मन बना रही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 33 वर्षीय ग्वेरेरो ने अगस्त 2018 तक ब्राजील के क्लब फ्लामेंगो से करार किया है, जिसका मतलब है कि वह फरवरी में किसी अन्य क्लब से पूर्व अनुबंध पर दस्तखत करने को मुक्त है।
पिछले कुछ महीनों में ग्वेरेरो का नाम रिवर प्लेट के विरोधी क्लब बोका जूनियर्स से भी जोड़ा जा रहा था।
बायर्न म्यूनिख के इस पूर्व स्ट्राइकर ने 2015 से फ्लामेंगो के लिए 104 मैचों में 42 गोल दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath