पुर्तगाल में जंगलों में आग लगने से 3 की मौत

लिस्बन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य और उत्तरी पुर्तगाल के जंगलों में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दो पीड़ितों की कोइम्ब्रा जिले के पेनाकोवा कस्बे में मौत हुई जबकि तीसरे पीड़ित की मौत कास्टेलो ब्रांको जिले के सेर्टा में हुई।

दोनों कस्बें पुर्तगाल के केंद्र में स्थित हैं, जोकि उत्तरी पुर्तगाल के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। उत्तरी पुर्तगाल में रविवार को रिकार्ड 443 जगहों पर आग लगी है।

वर्तमान में 108 जगहों पर आग लगी है जसमें से 30 को घातक बताया जा रहा है और वह अभी भी सक्रिय है।

नागरिक संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार, वर्तमान में करीब 5,300 दमकल कर्मचारी, 1600 भूमिगत दमकल वाहनों और 200 से अधिक सैन्य कर्मियों के साथ आग से जूझ रहे हैं।

पुर्तगाली अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) और मोरक्को से सहायता मांगी है।

देश के सभी जिलों में आग से खतरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। जो सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार 8 बजे (19:00 जी एम टी) तक लागू रहेगी।

हाल के हफ्तों में उच्च तापमान और वर्षा की कमी के कारण अधिकारियों को जंगल की आग की गंभीर अवधि को 31 अक्टूबर तक बढ़ाना पड़ा।

इस वर्ष पुर्तगाल में सबसे घातक आग 17 जून को प्रेडोगौ ग्रांडे जिले में लगी थी जिसमें 64 लोग मारे गए और 250 से अधिक लोग घायल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493