टेबल टेनिस : भारत की सेलेना ने मिस्र में जीते 2 और स्वर्ण पदक

चेन्नई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सेलेना सेल्वाकुमार ने मिस्र जूनियर एंड कैडेट टेबल टेनिस ओपन में गोल्डन स्वीप हासिल किया है।

सेलेना ने शर्म-अल-शेख में रविवार को जूनियर गर्ल्स और डबल्स खिताब जीतकर अपना गोल्डन स्वीप पूरा किया।

चेन्नई निवासी 17 साल की सेलेना ने शुक्रवारक को गर्ल्स टीम स्वर्ण हासिल किया था। खास बात यह है कि सेलेना इस इलीट 2017 आईटीटीएफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट इवेंट में अजेय रहीं।

टॉप सीड सेलेना को हालांकि गर्ल्स सिंगल्स स्वर्ण जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सेमीफाइनल में सेलेना का सामना मरियम अल्होडेवी से हुआ। सेरेना ने यह मैच 4-3 (11-9, 11- 8, 10-12, 8-11, 11-8, 5-11, 11-5) से जीता।

इसके बाद फाइनल में सेलेना का सामना दूसरी वरीय मार्वा अल्होडेडी से हुआ। सेलेना ने यह मैच भी 4-3 (11-5, 12-10, 8-11, 6-11, 11-3, 6-11, 11-4) से अपने नाम किया।

इसके बाद सेलेना ने नाइजीरिया की इस्टर ओरीबामीस के साथ खेलते हुए डबल्स खिताब जीता। फाइनल में सेलेना और इस्टर ने मिस्र की फारिदा बाडावे और ग्रीस की मालामातेरिना पापादिमित्रिओयू को 3-2 (11-8, 12-10, 9-11, 8-11, 11-9) से हराया।

सेमीफाइनल में सेलेना और इस्टर ने शानदार खेल दिखाते हुए मिस्र की सारा अबोसेत्ता और ट्यूनिशिया की अबीर हज साराह को 3-2 (11झ्र7, 4-11, 13-11, 9-11, 12-10) से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493