डब्ल्यूटीए रैंकिंग : शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं

मेड्रिड, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रोमानिया की सिमोना हालेप महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ओर से सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा तीसरे स्थान पर बरकरार हैं, वहीं यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना चौथे स्थान पर हैं।

अमेरिका की वीनस विलियम्स रैंकिंग में अपने पांचवें स्थान पर ही हैं। छठा स्थान डेनमार्क की कैरोलीना वोजनियाकी को प्राप्त है।

लातविया की येलेना ओस्टापेंको सातवें, रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा आठवें, फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया नौवें और ब्रिटेन की योहान कोंटा 10वें स्थान पर बनी हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493