‘आईओटी डॉट इन’ इंकूबेटर कार्यक्रम आईओटी स्टार्टअप्स को देगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने स्टार्टअप उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा देश में इंटरनेट ऑफ थिंग्स-आईओटी आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को ‘आईओटी डॉट इन’ को लांच किया, जो आईओटी स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा।

इस इंकूबेटर कार्यक्रम के तहत चुने गए स्टार्टअप्स को नियोजन, निवेश और साझेदारी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस उद्यम के लिए आईएएमएआई ने मोबाइल10एक्स, नापिनो ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स लि. से हाथ मिलाया है।

आईएएमएआई स्टार्टअप फाउंडेशन के मोबाइल 10एक्स कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र मिन्हास ने बताया, “मोबाइल10एक्स प्रोग्राम एप डेवलपर और नए स्टार्टअप्स को एक मजबूत आधार प्रदान करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। मुझे यकीन है कि यह साझा कदम हमारी कोशिशों को नया आयाम देगा और नए स्टार्टअप्स को विकसित करने में मददगार साबित होगा।”

पिछले दो सालों में नापिनो ने प्रौद्योगिकी कंपनियों में व्यापारिक चक्रों के विभिन्न चरणों में 30 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

अगले दो सालों में यह आईओटी, ब्लॉकचेन, बिग डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से जुड़ी अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी कंपनियों में 60 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

नापिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के डायरेक्टर वैभव रहेजा ने कहा, “हम नवीनता के मामले में अग्रणी रहना चाहते हैं और उद्यमियों को लगातार कारोबार विशेषज्ञता, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चिरिंग समर्थन जैसी सुविधाएं देकर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं। नापिनो मोबाइल10एक्स के साथ उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की साझेदारी करने पर उत्साहित है, और इस नई पहल के साथ उनकी सफलता का हिस्सा बनना चाहते हैं।”

रहेजा ने कहा, “हम 2017 में आईओटी आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए इसकी दोगुनी रकम लाना चाहते हैं।”

इस योजना के तहत पहले चरण में दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू व मुंबई आधारित स्टार्टअप्स से नामांकन मंगवाएं जाएंगे।

इस योजना के तहत स्टार्टअप्स को टेक्नीकल, मार्केटिंग और लीडरशिप संबंधी मदद मुहैया कराई जाएगी, और साथ ही उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। ये उद्यमी अपने क्षेत्र के अग्रणी लोगों, विचारकों, वैंचर निवेशकों और स्टार्टअप्स को सहयोग देने वाले लोगों से मिलेंगे। जो स्टार्टअप्स इस योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493