श्वेता रोहिरा आर्ट प्रोजेक्ट में व्यस्त

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। लघु फिल्म ‘परिणीति’ में नजर आईं अभिनेत्री श्वेता रोहिरा का कहना है कि इस समय वह अपने आर्ट प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।

दिवाली आने के साथ ही, वह अपने पेंटिंग ऑर्डर को पूरा करने और त्योहार की तैयारी में भी व्यस्त हैं।

श्वेता ने एक बयान में कहा, “मैं अपने पेंटिंग के ऑर्डर में व्यस्त हूं। मैंने फैंसी रंगोली, तोरण, पोकर सेट, कैंडल्स और बहुत सारे दिवाली हैंपर्स को तैयार किया है। इस साल मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मना रही हूं, क्योंकि अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने जैसा कुछ भी नहीं है।”

श्वेता ने कहा, “बहुत सारी चीजें आने वाली हैं, लेकिन फिलहाल मैं अपने आर्ट प्रोजेक्ट में व्यस्त हूं। अपने करियर में अच्छा करने के लिए मैं भगवान और प्रियजनों का धन्यवाद करती हूं। मेरी मां मुझे हमेशा प्रोत्साहित करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493