अरिजीत के प्रशंसक हैं विराट कोहली

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली गायक अरिजीत सिंह के प्रशंसक हैं और हाल ही में उन्होंने अपने पंसदीदा गायक से मुलाकात की।

कोहली ने मंगलवार को ट्विटर पर इस मुलाकात की एक फोटो भी साझा की।

इस फोटो को साझा करने को साथ अपने एक संदेश में कोहली ने लिखा, “मेरे लिए प्रशंसक का कलाकार से मिलने वाला पल। अरिजीत बेहद अच्छे इंसान हैं। उनकी आवाज की तरह मुझे कोई मोह नहीं सकता। शुभकामनाएं अरिजीत।”

कोहली के साथ कई अन्य जाने-माने खिलाड़ियों ने एक चैरिटी फुटबाल मैच में हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों का यह फुटबाल मैच फिल्म जगत के सितारों के खिलाफ था, जिसमें रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, डीनो मोरिया और शुजीत सरकार भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493