संजय कपूर ने काम करते मनाया जन्मदिन

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कपूर मंगलवार को 52 साल के हो गए। अभिनेता ने अपना जन्मदिन आगामी धारावाहिक ‘दिल संभल जा जरा’ पर काम करते हुए मनाया।

फिल्म ‘करिश्मा : द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी’ के बाद संजय दशकों बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। यह धारावाहिक स्टार प्लस पर 23 अक्टूबर से प्रसारित होगी।

संजय ने एक बयान में कहा, “मैं अपने धारावाहिक के लिए बेहद उत्साहित हूं। हां, मैं इसके प्रमोशन में व्यस्त हूं, लेकिन जन्मदिन पर काम करना बेहद अच्छा अनुभव है।”

उन्होंने कहा, “मैं शूटिंग के बाद अपने परिवार के साथ डिनर के लिए जाऊंगा और परिवार के साथ वक्त बिताऊंगा।”

‘दिल संभल जा जरा’ में संजय पारिवारिक व्यक्ति अनंत माथुर के रूप में नजर आएंगे, जो एक लड़की अहाना के प्यार में पड़ जाता है। अहाना के रूप में स्मृति कालरा नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493