सलमान ने प्रशंसकों को फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की पहली झलक दिखाई

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। सलमान खान की अगली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की पहली झलक में सलमान की आंखों ने उनके प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आर्किषित किया है।

फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की पहली झलक में सलमान खान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिख रहे हैं जोकि बदला लेने को आतुर है। फिल्म की झलक को दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को सलमान ने ट्विटर पर साझा किया।

फोटो में देखा जा सकता है कि सलमान के माथे पर एक चोट का निशान है, उनके हाथ में एक बंदूक है और वह दर्शकों की आंखों में घूर रहे हैं।

सलमान ने ट्वीट किया, “दिवाली का तोहफा..पसंद आया? अब क्रिसमस पर मिलना..’टाइगर जिंदा है’।”

यश राज फिल्म्स की यह फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है और इस फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दोनों इससे पहले ‘युवराज’, ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ और ‘पार्टनर’ में एक साथ नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493