मेड्रिड, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग में ग्रुप स्तर पर खेले गए तीसरे दौर के मैच में टोटेनहम हॉटस्पर ने रियल मेड्रिड को ड्रॉ पर रोक दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार रात को एस्तादियो सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
टोटेनहम के लिए इस मैच का ड्रॉ होना उसकी मेहनत नहीं, बल्कि किस्मत और रियल मेड्रिड की ओर से की गई गलती का नतीजा रहा।
पहले हाफ की शुरुआत में गोल करने का अवसर तलाश रहे रियल क्लब के डिफेंडर राफेल वाराने ने 28वें मिनट में अपने ही पाले में गोल कर दिया। इस गोल का फल टोटेनहम को मिला और उसका खाता खुल गया।
इसके बाद, 43वें मिनट में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनाल्टी पर गोल कर रियल का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
दोनों टीमों के बीच दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। हालांकि रियल ने अपनी पूरी जान लगा दी लेकिन गोलपोस्ट के सामने अफरातफरी की उसकी हाल में पैदा हुई समस्या ने उसे गोल से वंचित रखा, हालांकि इसके लिए उसके मौके कई बनाए। और, अंत में इसी कारण यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हो गया।
dharmpath.com dharmpath