चैम्पियंस लीग : लेपजिग ने पोटरे को दी मात

बर्लिन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग में खेले गए मैच में लेपजिग ने पोटरे को मात दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीग में ग्रुप-जी के तीसरे दौर में मंगलवार रात खेले गए इस मैच में लेपजिग ने पोटरे को 3-2 से हराया।

लेपजिग ने मैच में शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया। विली ओर्बान ने आठवें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला।

18वें मिनट में विसेंट अबूबकर ने पोटरे का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

लेपजिग ने अपनी कोशिशों को जारी रखते हुए दो और गोल कर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए ये दो गोल एमिल फोर्सबर्ग (38वें मिनट) और जीन केविन ऑगस्टिन (41वें मिनट) ने किए।

मार्कानो ने 44वें मिनट में पोटरे के लिए दूसरा गोल किया और लेपजिग के खिलाफ टीम का स्कोर 2-3 किया।

इसके बाद दोनों टीमों की ओर से दूसरे हाफ में काफी संघर्ष के बावजूद एक भी गोल नहीं हो पाया और पहले हाफ में ली गई बढ़त का फायदा उठाते हुए लेपजिग ने पोटरे को 3-2 से मात दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493