आरएफवाइएस फुटबाल टूर्नामेंट में केरला समाजम के लड़के, जुस्को की लड़कियां आगे बढ़ीं

जमशेदपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) के लड़कों ने बुधवार को रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट के क्वालीफायर मैच में बारीडीह हाई स्कूल को टाईब्रेकर में 4-3 से हराया।

स्कूली लड़कियों के वर्ग में जुस्को स्कूल (साउथ पार्क ) ने आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल को 1-0 से हराया।

केरला समाजम और बारीडीह का मुकाबला काफी रोमांचक था और निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। आर्मरी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में केएसएमएस और बारीडीह के लड़कों के बीच मैदान के एक-एक इंच के लिए कड़ी टक्कर हुई।

मैच का पहला गोल 29वें मिनट में केएसएमएस के लिए डेरिक पीटर गिलबैंक्स ने किया। इससे हालांकि बारीडीह के लड़कों पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने अपना आक्रमण जारी रखा। इसका फायदा उन्हें 40वें मिनट में मिला जब सूरज दुबे ने बराबरी का गोल किया।

इसके बाद दोनों टीमें नेट हासिल करने में नाकाम रहीं और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में बारीडीह के लिए गोल करने वाले सूरज नाकाम रहे और अहम मौके पर गोल नहीं कर सके। उनकी नाकामी के कारण ही बारीडीह को एक गोल के अंतर से यह मैच गंवाना पड़ा।

लड़िकयों के मैच में अन्नू शर्मा ने 33वें मिनट में गोल करते हुए जुस्को को जीत दिलाई। अन्नू को प्लेअर आफ द मैच चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493