ओडिंसे (डेनमार्क), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने बुधवार को डेनमार्क ओपन के पहले दौर में जीत हासिल की।
महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सायना ने स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलीना मारिन को मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा।
सायना ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन को सीधे गेमों में 22-20, 21-18 से मात दी।
पुरुष एकल वर्ग में बी.साई. प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी हांस-क्रिस्टयन सोलबर्ग विटिंघस ने सीधे गेमों में 10-21, 15-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
dharmpath.com dharmpath