सोफी ने स्नेल जेल आई पैचेज का उपयोग किया

लंदन, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोफी टर्नर ने अपनी आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने के लिए 24 कैरेट गोल्ड स्नेल जेल आइ पैच का इस्तमाल किया।

‘फिमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, “टर्नर ने पैच को इस्तमाल किया क्योंकि उनकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं और यह उन्हें हटाने में मदद करेगा।”

टर्नर ने एले पत्रिका को बताया, “मेरी आंखों के नीचे बुरे काले घेरे हैं इसलिए मैंने 24 कैरेट गोल्ड स्नेल जेल आइ पैच का इस्तमाल किया। वह असली स्नेल से नहीं बना है। मैं उसे लगाकर 20 मिनट तक छोड देती हूं और वह मेरी आंखों को फिर से सुनहरा कर देता है। यह शानदार है मैं उन्हें हमेशा इस्तमाल करती हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा मेकअप नहीं करती लेकिन मेरे पास मेकअप का समान बहुत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493