शनि देवता के किरदार को लेकर है घबराहट : रोहित खुराना

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित खुराना को अब कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे शो ‘कर्मफल दाता शनि’ में शनि देवता के वयस्क किरदार में देखा जाएगा।

इस ऐतिहासिक किरदार को निभाने के लिए जहां एक ओर रोहित उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें थोड़ी घबराहट भी हो रही है।

‘कर्मफल दाता शनि’ में 10 साल का अंतराल आएगा और इसके बाद शनि देवता को व्यस्क रूप में देखा जाएगा।

रोहित ने एक बयान में कहा, “मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्सुक भी हूं और थोड़ा घबराया हुआ भी हूं। मैं पहली बार एक ऐतिहासिक किरदार निभा रहा हूं।”

रोहित ने कहा, “यह किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण है और इसे निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इस किरदार को निभाने का इंतजार कर रहा हूं और आशा है कि इसमें मुझे दर्शकों का समर्थन जरूर मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493