एक टीम के तौर पर खेलना हमारा गुण है : ब्राजील अंडर-17 मिडफील्डर

कोलकाता, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील की अंडर-17 टीम के मिडफील्डर एलेन ने जर्मनी टीम के कोच क्रिस्टियन वुएक की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि खिलाड़ियों का एक एकजुट होकर खेलना उनका गुण है।

जर्मनी कोच वुएक ने कहा था कि क्वार्टर फाइनल मैच में वह ब्राजील को एक टीम के दौर पर देखेंगे, न कि व्यक्तिगत खिलाड़ियों की तरह।

फीफा को दिए एक बयान में ब्राजीलियाई मिडफील्डर एलेन ने कहा, “निश्चित तौर पर हमारा सबसे बड़ा गुण यह है कि हम एक टीम के तौर पर खेलते हैं और यह हमारी एकता को दर्शाता है।”

ब्राजील ने होंडुरस को फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के अंतिम-16 दौर में 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

इस टूर्नामेंट में ब्राजील ने एक प्रमुख दावेदार के रूप में कदम रखा है। उसने अब तक तीन बार इस टूर्नामेंट को जीता है और केवल एक बार इसके फाइनल में पहुंचने में असफल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493