तूफान से प्रभावित प्यूटरे रिको में आवश्यक सामाग्री बाटेंगी शारापोवा, पुइग

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और ओलम्पिक चैम्पियन मोनिका पुइग अगले सप्ताह तूफान मारिया से बुरी तरह प्रभावित हुए प्यूटरे रिको जाकर वहां आवश्यक सामग्री बाटेंगी।

प्यूटरे रिको में पिछले माह आए तूफान मारिया के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। 20 सितम्बर को आए इस तूफान में 48 लोगों की मौत हो गई थी और भीषण बाढ़ भी आई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शारापोवा अपने करियर में अब तक पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं और मोनिका पिछले साल रियो डी जनेरियो में आयोजित हुए ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्यूटरे रिको की पहली खिलाड़ी बनीं।

शारापोवा अगले सप्ताह सोमवार को प्यूटरे रिको जाएंगी और तूफान से प्रभावित लोगों के बीच पानी, दवाई और अन्य आवश्यक सामाग्रियों का वितरण करेंगी।

मोनिका ने तूफान से प्रभावित लोगों के लिए 125,000 डॉलर इकट्ठा किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493