ब्राजील ओलम्पिक समिति के पूर्व प्रमुख पर भ्रष्टाचार का अभियोग

ब्रासीलिया, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील ओलम्पिक समिति (सीओबी) के पूर्व प्रमुख कार्लोस आर्थर नुजमान पर भ्रष्टाचार के अभियोग दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नुजमान पर अफ्रीकी प्रतिनिधियों को घूस देने का आरोप है, ताकि रियो डी जनेरियो को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिल जाए।

पिछले साल रियो डी जनेरियो में ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन हुआ था।

ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए रियो डी जनेरियो को चुनने के दौरान शहर के गवर्नर रहे सर्गियो काब्राल फिल्हो पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वह पहले से जेल में हैं।

नुजमान को गुरुवार को बन्दी प्रत्यक्षीकरण दिया गया है और वह वर्तमान में अपने घर में बंद हैं। इससे पहले, उन्हें जेल में रखा गया था ताकि वह भाग न सकें और सबूतों के साथ छेड़छाड़ न कर सकें।

अपनी गिरफ्तारी के बाद नुजमान ने सीओबी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पद पर वह लगातार छठी बार नियुक्त हुए थे।

पूर्व बॉलीवॉल खिलाड़ी नुजमान 1995 से ही सीओबी के अध्यक्ष पद पर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493