अपने संघर्ष पर गर्व महसूस करता हूं : रणविजय सिंह

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘एमटीवी रोडीज’ का पहला सीजन जीतने के बाद लोगों की नजर में आए अभिनेता रणविजय सिंह ने कहा कि उन्हें एक कलाकार के रूप में अपने संघर्ष पर गर्व महसूस होता है।

उन्होंने कहा, “मैं 20 साल का था और मेरे पास कोई पोर्टफोलियो नहीं था और मैं उस वक्त ट्रेन से यात्रा किया करता था। मुझे संघर्ष करना पड़ा और मुझे उस पर गर्व है। मेरी पत्नी अपने दोस्तों को बताती है कि मैं एक सेल्फ मेड मैन हूं।”

रणविजय ने टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स’ में यह बात कही। वहां वह अभिनेत्री सनी लियोन के साथ नजर आए।

रणविजय शो के दौरान तब भड़क गए, जब दो प्रतियोगियों में लड़ाई शुरू हो गई, और उनमें से एक ने दूसरे को ‘स्ट्रगलर’ बोल दिया।

रणविजय ने कहा, “अगर उसने आपको एक संघर्ष करने वाला कहा है और आपको बताया कि आप ऑटो में चारों ओर घूमते हैं, तो आपको यह अपमानजनक क्यों लगा? आप उसके साथ मारपीट में शामिल होकर यह साबित करते हैं कि वह सही है। आपको जवाब देना चाहिए, ‘हां, मैं एक स्ट्रगलर हूं’।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493