संयुक्त राष्ट्र सुधारों पर चर्चा के लिए ट्रंप से मिलेंगे गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटानियो गुटेरेस वाशिंगटन की यात्रा करेंगे और शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने इसकी घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टेफने डुजारिक ने बैठक की विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया, “मुझे यह नहीं लगता कि यह जानकर आपको आश्चर्य होगा अगर मैं आपको यह बोलूं कि आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि वह इस बात के लिए सुनिश्चित नहीं हैं कि संयुक्त राष्ट्र को अमेरिकी भुगतान के संबंध में चर्चा होगी या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा, “इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र सुधारों पर चर्चा होगी।”

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद संयुक्त राष्ट्र और व्हाइट हाउस के बीच संबंध समान्य नहीं रहे हैं।

ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण पहल जलवायु बदलाव पर पेरिस समझौते से अपने कदम पीछे खींच लिए थे और संयुक्त राष्ट्र के संस्कृति इकाई यूनेस्को से भी नाता तोड़ लिया था। वाशिंगटन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से भी अपने कदम पीछे खींचने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493