बैडमिंटन : सायना डेनमार्क ओपन से बाहर

ओडेंसे (डेनमार्क), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का शुक्रवार को डेनमार्क ओपन का सफर हार के साथ खत्म हो गया।

महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने सायना को मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

जापान की बैडमिंटन खिलाड़ी यामागुची ने केवल 29 मिनट के भीतर 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को सीधे गेमों में 21-10, 21-13 से मात दी।

सायना की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। इस हार के साथ ही सायना दूसरी बार टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल करने चूक गईं। उन्होंने 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी।

सायना और यामागुची का सामना अब तक दो बार एक-दूसरे हो चुका है। चीन ओपन में सायना और मलेशिया ओपन में यामागुची ने जीत हासिल की थी, जिससे दोनों के बीच मुकाबलों का स्कोर 1-1 से बराबर था। इस टूनार्मेंट में जीत के साथ यामागुची ने 2-1 से बढ़त बना ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493