ग्रिफिथ को मिर्गी की बीमारी है

लॉस एंजिलस, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेलानी ग्रिफिथ का कहना है कि उन्हें तनाव के कारण मिर्गी की बीमारी हो गई है।

60 वर्षीय ग्रिफिथ, एंटोनियो बैन्डरस के साथ शादी के अंतिम दिनों में इससे पीड़ित हुई थी।

वह 2014 में अपने पति से अलग हुई थी। उन्होंने कहा कि दवाओं की वजह से उनकी हालत अब ठीक है।

ग्रिफिथ ने कहा, “मुझे दौरे तब पड़े थे, जब मैं बहुत तनाव में थी। आखिरी दो दौरे मुझे तब पड़े जब मैं कान्स के बाहर एक बड़े से नांव में थी और मैं बहुत तनाव में थी।”

ग्रिफिथ ने आगे कहा, “मुझे एक बहुत बड़ा दौरा पड़ा था और वह मुझे अस्पताल ले गए और फिर मुझे वापस नांव पर ले आए। और फिर मुझे एक और दौरा पड़ा और वह मुझे वापस ले गए। उन्होंने मुझे ईईजी दिया और इसे गंभीरता से देखने लगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493