विश्व कप प्लेऑफ मैच के लिए टीम में रहेंगे गुएरेरो : कोच

लीमा (पेरू), 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप प्लेऑफ मैच में स्ट्राइकर पाओलो गुएरेरो पेरू की राष्ट्रीय टीम में शामिल रहेंगे।

टीम के कोच रिकाडरे गारेका ने कहा कि भले ही गुएरेरो की फिटनेस चिंता का कारण रही हो, लेकिन इसके बावजूद वह टीम में शामिल रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील सेरी-ए लीग में गुरुवार को फ्लामेंगो के लिए बाहिया के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण गुएरेरो मैदान से लौट गए थे। हालांकि, कोच गारेका ने कहा कि उनकी यह चोट अधिक चिंता का कारण नहीं है।

एक संवाददाता सम्मेलन में कोच गारेका ने कहा, “हम उनके साथ संपर्क में हैं और हमने इस परेशानी का तोड़ भी निकाल लिया है। मुझे नहीं लगता है कि मैच के लिए उन्हें तैयार करने में हमें कोई परेशानी होगी।”

दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ के पहले चरण का मैच 11 नवम्बर को वेलिंग्टन में और इसके बाद दूसरे चरण का मैच चार दिन बाद लीमा में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493