बढ़ती उम्र से घबरा रहे हैं एलेक बाल्डविन

लॉस एंजिलस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता एलेक बाल्डविन ने कहा कि बच्चों के छोटे होने के कारण वह मौत के बारे में अधिक सोच रहे हैं।

‘फिमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बाल्डविन (59) की पहली पत्नी किम बसिंगर के साथ उनकी एक 21 वर्षीय बेटी आयरलैंड है और दूसरी पत्नी हिलारिया के साथ तीन बच्चे कारमेन (4 साल), राफेल (2 साल) और लियोनाडरे (12 महीने) हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन में इतनी देर में पिता बनना उनके मर्त्यता को दर्शता है।

बाल्डविन ने जीक्यू पत्रिका को कहा, “आप जानते हैं कि मैं अब किस बारे में सोचता हूं? मैं यह सोचता हूं कि मेरे पास कितना समय रह गया है। मेरा मतलब है कि लोग 60 की उम्र में मर रहे हैं। मेरा मतलब है शायद वह स्वस्थ नहीं होंगे.. मैं यह नहीं कहूंगा की मरने के बारे में बहुत अधिक सोच रहा हूं लेकिन मैं थोड़ा बहुत जरूर सोच रहा हूं।”

बाल्डविन ने अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो के बारे में कहा, “लियो कितने खुशनसीब हैं? क्या बेहतरीन जिंदगी है उनकी। लेकिन मैं यह किसी निर्णय के साथ नहीं कह रहा हूं। लियो सिंगल हैं और उनका कोई बच्चा नहीं है। यही अंतर है, हमें जीवन को इसी के साथ समाप्त करना चाहिए। हमें करियर और जीवन के बीच भ्रमित नहीं होना चाहिए।”

बाल्डविन ने आगे कहा, “मेरा करियर वैसा नहीं रहा जैसा मैं चाहता था। ’30 रॉक’ और ‘ट्रंप’ वाली चीजें सही रहीं। लेकिन मेरी जिंदगी अच्छी रही। मैंने अपने से 26 साल छोटी महिला से शादी की यह उस महिला की एकलौती गलती रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493