लियाम पायने ‘द एक्स फैक्टर’ में वापसी को उत्सुक

लंदन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन स्टार लियाम पायने का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका और गायिका शेरिल की छुट्टी खत्म होने और प्रतिभा आधारित शो ‘द एक्स फैक्टर’ में वापसी के लिए उत्साहित हैं।

पायने ने ‘वेबसाइट थीसन डॉट कॉ डॉट यूके’ से कहा कि शेरिल और सिमोन कॉवेल ने अगले वर्ष वापसी की बात कही थी। जाहिर है, सिमोन वापसी के लिए उत्सुक हैं। शेरिल और सिमोन का प्यारा रिश्ता है।

शेरिल इस वर्ष मार्च में पायने के बच्चे बीयर की मां बनीं, जिस वजह से वह पर्दे से दूर रहीं।

उन्होंने कहा, “यह पहली बार था, जब वह अपने करियर में इतने लंबे समय तक काम से दूर रही हैं और यह अवधि खास रही। जो वह चाहती थीं, उसे चुनने का मौका मिला और मुझे लगता है कि यह अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493