जर्मन लीग में बायर्न ने हैमबर्ग को हराया

बर्लिन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। गत विजेता बायर्न म्यूनिख को जर्मन लीग में हैमबर्ग को 1-0 से हराने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जर्मन लीग में शनिवार को हुए इस मैच के 52वें मिनट में फ्रांस के कोरेंटिन टोलिसो ने गोल कर बायर्न को जीत दिलाई। इस महीने की शुरुआत में जुप्प हेनकेस के कोच बनने के बाद से बायर्न ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

मैच के पहले हाफ में बायर्न को गोल करने का एक ही मौका मिला जिसे स्टार फुटबालर अर्जेन रॉबेन ने जाया कर दिया।

हैमबर्ग के गिदोन जुंग को 38वें मिनट में रेड कार्ड मिला जिसके बाद मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

मैच के 90वें मिनट में बायर्न के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवान्दोवस्की ने आसान मौका गंवाया।

इस नतीजे के बाद बायर्न 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। लीग में शीर्ष पर चल रहे बोरुसया डोर्टमंड से वह गोल अंतर के आधार पर पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493