निशानेबाजी विश्व कप में उतरेगी भारत की मजबूत टीम

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप फाइनल (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) की शुरुआत मंगलवार से यहां के कर्णी सिंह शूूटिंग रेंज में हो रही है।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप फाइनल (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) की शुरुआत मंगलवार से यहां के कर्णी सिंह शूूटिंग रेंज में हो रही है।

इस विश्व कप में कुल 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें आठ टीमें मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी।

वहीं नौ टीमें मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में पहले आईएसएसएफ मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

भारत की दो टीमें इस विश्व कप में उतर रही हैं। एक-एक टीम राइफल और पिस्टल स्पर्धा में उतरेगी। पिस्टल स्पर्धा में जीतू राय और हिना सिद्धू भारत की मिश्रित टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एयर राइफल स्पर्धा में दीपक कुमार और मेघना सज्जनर भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

10 मीटर मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा का फाइनल सबसे पहले खेला जाएगा। पहले दिन क्वालीफिकेशन राउंड खेले जाएंगे। दिन का अंत ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल के तौर पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493