आरएफवाईएस फुटबाल टूर्नामेंट में जीडी गोयनका की जीत

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट में सोनाई द्वारा लगाई गई शानदार हैट्रिक की मदद से जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को 5-1 से करारी शिकस्त दी।

एक और मुकाबले में फादर एंजेल स्कूल ने देव समाज मॉर्डन स्कूल के खिलाफ 1-1 बराबरी करने के बाद आत्मघाती गोल करते हुए मैच 1-2 से गंवा दिया।

सीनियर ब्वॉयज श्रेणी में जीडी गोयनका ने मजबूत शुरुआत की। सोनाई ने सातवें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। छह मिनट बाद उन्होंने अपना और टीम का दूसरा गोल किया। जब ऐसा लग रहा था गोयनका की टीम मैच पर अपनी पकड़ बना चुकी है तभी रोहाल ने 40वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी।

हालांकि डीपीएस वापसी नहीं कर सकी और सोनाई ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 53वें मिनट में अपना तीसरा गोल करते हुए गोयनका को दो गोल की बढ़त दिला दी। यहां से डीपीएस ने मैच पर से नियंत्रण खो दिया। गोयनका के लिए 58वें मिनट में गुरमीत और 60वें मिनट में प्रिंस ने गोल करते हुए टीम के गोल अंतर को 5-1 कर दिया।

एक अन्य मैच में देव समाज स्कूल के सुशांत दत्त ने अपनी टीम को 13वें मिनट में बढ़त दिला दी। हालांकि उनके विपक्षियों ने हार नहीं मानी और अंसब हुसैन ने 28वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम में दोनों टीमें इसी स्कोर के साथ गई।

दूसरा हाफ दोनों टीमों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन, अंत में फादर एंजेल के शिबित जिनवाल के आत्मघाती गोल ने देव समाज स्कूल को जीत दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493