भारतीय स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट सर्वश्रेष्ठ विकल्प : लाथम

पुणे, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम ने मंगलवार को कहा कि भारतीय स्पिन गेंदबाजों का सामना करते हुए उन्हें स्वीप शॉट खेलने में आसानी होती है।

लाथम ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

उन्होंने कहा कि तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ स्पिन को अच्छा खेलना सफलता की कुंजी है। दोनों टीमें बुधवार को दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने होंगी।

लाथम ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एक चीज जो मेरे दिमाग में अपने आप आती है वो स्वीप शॉट जो मैं अपने पूरे करियर में खेलता आया हूं। मुझे गेंद को हवा में मारने की अपेक्षा इस शॉट को खेलना आसान लगता है।”

उन्होंने कहा, “दूसरे खिलाड़ियों को हो सकता है हवा में खेलना आसान लगता हो। यह जरूरी है कि अलग-अलग परिस्थतियों के लिए आपके पास अलग-अलग रणनीतियां हों और आप उस पर अमल करें।”

लाथम ने पहले मैच में रॉस टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए किवी टीम को सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया था।

लाथम ने साथ ही बताया कि उन्होंने घर में स्पिनरों से निपटने के लिए क्या तैयारियां की थीं।

उन्होंने कहा, “यहां आने से पहले मैंने स्पिन खेलने को लेकर काम किया था। घर में कुछ विकेट थोड़े सूखे और स्पिन के मददगार थे। उन विकेट पर मैंने बल्लेबाजी का अभ्यास किया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493