‘मैडम सेक्रेटरी’ से अलग हुई बेबे न्युवर्थ

लॉस एंजेलिस, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री बेबे न्युवर्थ ने टीवी सीरीज ‘मैडम सेक्रेटरी’ छोड़ने का फैसला लिया है। न्युवर्थ 2014 में शुरू हुई राजनीति पर आधारित इस सीरीज से शुरू से जुड़ी हुई थी।

वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने रविवार रात को इस सीरीज से अलग होने की घोषणा की।

न्युवर्थ ने ट्वीट कर कहा, “‘मैडम सेक्रेटरी’ के साथ काफी अच्छा समय बीता। बेहद अच्छा शो, जहां मुझे सभी कास्ट, क्रू और बैकग्राउंड कलाकारों का प्यार मिला। ‘मैडम सेक्रेटरी’ से अलग होने के मेरे अनुरोध को स्वीकार करने के लिए ‘सीबीएस’ का धन्यवाद।”

अभिनेत्री को ‘चीयर्स’, ‘हाउ टू लूज ए गाय इन 10 डेज’ और ‘जुमांजी’ के लिए जाना जाता है। शो का चौथा सीजन भारत में 29 अक्टूबर को टीवी चैनल ‘एएक्सएन’ पर प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493