बैडमिंटन : फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रणीत

सिंगापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिटन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत ने बुधवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में 16वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणीत ने थाईलैंड के खोसित फेटप्रादाब को 21-13, 21-23, 21-19 से मात दी।

यह मैच हालांकि, प्रणीत के लिए आसान नहीं था। पहले गेम में 21-13 से जीत के बाद उन्हें, दूसरे गेम में 23-21 से पिछड़ना पड़ा।

इसके बाद, तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच संघर्ष देखा गया। प्रणीत ने अपनी अच्छी कोशिश को जारी रखते हुए 21-19 से तीसरा गेम अपने नाम करने के साथ ही पहले दौर में जीत हासिल की।

प्रणीत का सामना अब दूसरे दौर में मलेशिया के ली चोंग वेई और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच पहले दौर के विजेता खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493