टेक्सास : पिता पर 3 साल की दत्तक बच्ची की हत्या का आरोप

न्यूयॉर्क, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने तीन साल की एक भारतीय बच्ची की मौत के मामले में उसे गोद लेने वाले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिता ने स्वीकार कर लिया है कि उसने ही बच्ची का गला दबाया था, जिसके कारण उसकी मौत घर में ही हो गई थी। पिता का कहना है कि वह उस वक्त बच्ची के पीने के लिए दूध बना रहा था।

अदालती दस्तावेजों से मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्ले मोन मैथ्यूज ने पहले पुलिस को बताया था कि दूध न पीने की सजा के कारण शेरिन उनके रिचर्डसन शहर के घर के पीछे बनी लेन से सात अक्टूबर को सुबह तीन बजे गायब हो गई थी।

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन और स्ंवयसेवकों ने करीब दो सप्ताह तक ड्रोन की मदद से ढूंढ़ने के बाद रविवार को बच्ची का शव एक गढ्डे से खोज निकाला। बच्ची का शव डलास के नजदीक शहर में उनके घर के पास से मिला। खोजबीन के दौरान मैथ्यूज शेरिन की सजा और रहस्मय तरीके से गायब होने की कहानी पर अटक रहा था।

मैथ्यूज को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके ऊपर बच्ची को गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है, जिसकी अधिकतम सजा उम्र कैद है।

मैथ्यूज को मंगलवार शाम तक जेल में रखा गया था। उसकी जमानत के लिए 10 लाख डॉलर की राशि तय की गई है। भारतीय मूल के 37 वर्षीय मैथ्यूज सूचना प्रौद्योगिकी में कार्य करते हैं। उन्होंने और उनकी पत्नी सिनी ने एक अनाथ शेरिन को बिहार से गोद लिया था। सिनी पेशे से नर्स हैं।

मैथ्यूज द्वारा सात अक्टूबर को बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसपर बच्ची को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया था और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके टखने में एक विद्युत मॉनीटर बांधा गया था। लेकिन जब वह पुलिस के पास दोबारा नई कहानी लेकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे बच्ची को घायल करने के नए आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, लेकिन चिकित्सा परीक्षकों ने मौत की असली वजह नहीं बताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493