यह जानकारी बुधवार को आईजी बस्तर विवेकानंद सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्र में आमचो बस्तर आमचो पुलिस के लिए बस्तर एसपी शेख आरिफ को एक बार फिर कम्युनिटी पुलिसिंग का आस्कर अवार्ड मिला।
बस्तर एसपी शेख आरिफ ने वीएनएस से कहा कि उन्होंने आमचो बस्तर आमचो पुलिसिंग के संबंध में एक प्रेजेंटेशन दिया। इसे काफी सराहा गया। इसलिए दोबारा इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईएसीपी की ओर से दिए जाने वाले इस अवार्ड पर लगातार दो साल से छत्तीसगढ़ पुलिस का ही कब्जा रहा है।
आईएसीपी यानी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ ऑफ पुलिस का यह अवार्ड आरिफ शेख को होमलैंड सिक्युरिटी कैटेगरी के लिए मिला। पुलिस के लिए इसे सर्वोच्च इंटनेशनल अवार्ड माना जाता है। इस अवार्ड की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि होमलैंड सिक्युरिटी यानी जोखिम वाले इलाकों में सर्वोच्च सामाजिक कामों के लिए इसे दिया जाता है।
छत्तीसगढ़ को दो साल से यह एवार्ड मिल रहा है और एसपी आरिफ शेख ही इसे जीत कर छत्तीसगढ़ लाते हैं।
dharmpath.com dharmpath