मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन ने बुधवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप में डी.वाई पाटील स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में माली को 3-1 से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली।
शनिवार को होने वाले फाइनल मैच में उसका सामना इंग्लैंड से होगा।
स्पेन के लिए अबेल रुइज ने 19वें और 43वें मिनट में गोल किए जबकि तीसरा गोल फेरान टोरेस ने 71वें मिनट में किया। माली के लिए एकमात्र गोल नडियाये ने 74वें मिनट में किया।
इससे पहले, इग्लैंड ने रिहान ब्रिवस्टर की हैट्रिक के दम पर ब्राजील को 3-1 से मात देते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली थी।
dharmpath.com dharmpath