धर्मेद्र सबसे आकर्षक, वास्तविक : अनुपम खेर

कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र को अब तक मिले लोगों में सबसे आकर्षक और वास्तविक (जेन्युइन) व्यक्ति बताया है।

अनुपम (62) ने यहां एक कार्यक्रम में धर्मेद्र (81) से मुलाकात की। उन्होंने धर्मेद्र के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी के पसंदीदा धर्मजी से मिलना अद्भुत था। अब तक मैं जितने लोगों से मिला हूं उनमें धर्मेद्रजी सर्वाधिक आकर्षक, वास्तविक हैं।”

धर्मेद्र और अनुपम ‘सोने पे सुहागा’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

धर्मेद्र इन दिनों ‘यमला पगला दीवाना-3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अनुपम, विजय गुट्टे द्वारा निर्देशित ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में दिखाई देंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रूप में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493