यूरोप के 5000 मीटर रेस चैम्पियन डोपिंग गिरोह से संबंध के आरोप में गिरफ्तार

मेड्रिड, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोप के 5,000 मीटर रेस चैम्पियन इलियास फीफा को डोपिंग गिरोह में संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 28 वर्षीय स्पेनिश एथलीट का जन्म मोरक्को में हुआ था, लेकिन 16 साल की उम्र में स्पेन आ गए थे और इस कारण उन्हें स्पेन की नागरिकता मिल गई।

इलियास को बुधवार को बार्सिलोना के करीब सांचा कोलोमा ग्रामानेत में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके घर की इमारत की जांच की गई क्योंकि इसमें डोपिंग पदार्थो के होने के शक था।

स्पेन की प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, इस जांच अभियान के तहत दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। बासिलोना इलाके में 10 जांच अभियान चलाए गए थे। इसके अलावा वालेंसिया और मेड्रिड के पास गुआदलाजारा में भी जांच-पड़ताल की गई।

डोपिंग गिरोह में अगर इलियास की संलिप्तता की पुष्टि हो जाती है, तो जनता के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न करने के आरोप उन पर लग सकते हैं।

इस बीच, स्पेनिश एथलेटिक्स संघ ने एक संदेश जारी कर कहा है कि वह न्यायिक और पुलिस कार्रवाई का सम्मान करता है। इसके साथ ही इलियास के क्लब बार्सिलोना ने इस बात की पुष्टि की है कि अगर वह दोषी पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साल 2016 में यूरोप में 5,000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले इलियास 2016 ओलम्पिक खेलों के फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाए थे और न ही वह 2017 विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493