मुक्केबाजी : राष्ट्रीय मुक्केबाजी के अगले दौर में पहुंचे मनोज, मंदीप

विशाखापट्टनम, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेलवे स्पोटर्स प्रोमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) के स्टार मुक्केबाज मनोज कुमार और मंदीप जांगरा ने दूसरी इलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गुरुवार को आसान जीत के साथ आगले दौर में प्रवेश कर लिया।

साल 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनोज ने दूसरे राउंड में उत्तर प्रदेश के राहुल गुप्ता को तकनीकी नॉकआउट के आधार पर मात दी।

दूसरे राउंड में मनोज ने अपने क्लास दिखाया और जोरदार हमले किए। रेफरी ने महसूस किया कि राहुल अब मनोज के आगे नहीं टिक सकते और इसी कारण उन्होंने मुकाबला रोक दिया और मनोज को अगले दौर का टिकट दिया।

मनोज ने मैच के बाद कहा, “शुरुआती राउंड में मुकाबला काफी रोचक था लेकिन मैंने बिना कोई जोखिम लिए आक्रमण जारी रखा। मेरे लिए यह आसान मुकाबला रहा, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे जाएगा, मुकाबला कठिन होता जाएगा।”

2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले मंदीप के लिए भी मुकाबला आसान रहा। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में तमिलनाडु के आर. प्रकाश राज को हराया।

मिडिलवेट कटेगरी में मंदीप और प्रकाश ने सावधान शुरुआत की लेकिन मंदीप ने अपने राइट हुक से अपने विपक्षी को कमजोर कर दिया। दूसरे राउंड में मंदीप ने रंग दिखाया और राज का काफी नुकसान किया। राज ने अंतिम राउंड में वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मंदीप को 5-0 से विजेता घोषित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493