टेनिस : पाइरे को हरा फेडरर स्विस इंडोर क्वार्टर्स के अंतिम-8 में

बासेल (स्विट्जरलैंड), 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने फ्रांस के बेनोइट पाइरे को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से मात देते हुए स्विस इंडोर बासेल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

फेडरर 15वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

36 साल के फेडरर ने चोट से वापसी करते हुए इसी साल की शुरुआत में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। वह इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं और तकरीबन 10 में से आठ टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।

उनकी नजरें साल 2017 के सातवें खिताब पर हैं। इसी साल उन्होंने अपना आठवां विंबलडन खिताब जीतते हुए अपने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की संख्या 19 कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493