मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले 12 वर्षो से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय के जलवे बिखेर रहे अभिनेता रहमान खान का कहना है कि उन्हें टेलीविजन की तुलना में लाइव शो में काम करना अधिक पसंद है।
रहमान ने कहा, “छोटे पर्दे पर काम की सीमाएं होती हैं, इसलिए स्वतंत्रता नहीं होती। मुझे ऐसे शो करना पसंद है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर दर्शकों के साथ अपने विचार साझा किया जा सके।”
‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘कॉमेडी का महा मुकाबला’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता वर्तमान में ‘कॉमेडी दंगल’ में नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath