तेजस्वी प्रकाश ने शो के लिए कठिन प्रशिक्षण लिया

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में दीया की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश सही आकार में ढलने के लिए जिम में काफी समय बिता रही हैं।

धारावाहिक में वह रतन मान सिंह (रोहित सुचांती) की रक्षक बनी हैं और वादे के मुताबिक, उन्हें सभी खतरों से बचाने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। इसमें कई मारधाड़ वाले सीक्वेंस भी शामिल हैं।

तेजस्वी ने कहा, “मैं पिछले कुछ महीनों से फिटनेस फ्रीक रही हूं, नियमित रूप से जिम जा रही हूं। इन दिनों लगभग दो घंटे तक कड़ी मेहनत कर रही हूं, इससे शरीर का वसा कम करने और मांसपेशी बढ़ाने में मदद मिलती है।”

उन्होंने कहा, “रिश्ता लिखेंगे हम नया की शूटिंग के लिए मुझे विभिन्न प्रकार के एक्शन सीक्वेंस जैसे की ऊंट सवारी, तीरंदाजी आदि करनी है। वर्कआउट ने अद्भुत रूप से मदद की है।”

धारावाहिक का प्रसारण 7 नवंबर से सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493