कनाडाई संसद पहुंचे माधवन

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आर. माधवन को कनाडाई संसद का दौरा करने का मौका मिला और इस सम्मान के लिए उन्होंने राजनीतिज्ञ गैरी आनंदासांगारी को धन्यवाद दिया।

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आर. माधवन को कनाडाई संसद का दौरा करने का मौका मिला और इस सम्मान के लिए उन्होंने राजनीतिज्ञ गैरी आनंदासांगारी को धन्यवाद दिया।

माधवन ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में ‘रंग दे बसंती’ के अभिनेता अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने कहा, “कनाडाई संसद भवन ओट्टावा में अध्यक्ष की कुर्सी पर। इस सम्मान के लिए धन्यवाद सर गैरी आनंदासांगारी।”

माधवन इससे पहले तमिल थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आ चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493