फ्रेंच लीग-1 : पीएसजी ने नाइस को 3-0 से मात दी

पेरिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। एडिसन कवानी की ओर से किए गए दो गोल के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने नाइस को 3-0 से मात दी। फ्रेंच लीग-1 के 11वें दौर में खेले गए इस मुकाबले में जीत हासिल कर पीएसजी ने लीग सूची में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पार्क दे प्रिंसेस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पीएसजी से मात खाने के बाद नाइस क्लब 14वें स्थान पर पहुंच गया है। उसने अब तक खेले गए 11 मैचों में 10 अंक हासिल किए हैं।

कवानी ने तीसरे ही मिनट में डी मारिया की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर पीएसजी का खाता खोला। इसके बाद एक बार फिर 31वें मिनट डी मारिया ने एक बार फिर कवानी को पास दिया, जिसमें बिना कोई गलती किए कवानी ने उसे नाइस के पोस्ट तक पहुंचाया और पीएसजी को बढ़त दी।

दूसरे हाफ में पीएसजी के खाते में गया तीसरा गोल नाइस के खिलाड़ी डांटे की गलती का नतीजा था। 52वें मिनट में डांटे ने गोल को अपनी ही टीम के खाते में डालने की गलती की, जिसका फायदा पीएसजी को हुआ और उसने 3-0 से बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद पीएसजी ने नाइस को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 3-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493