जनवरी तक ईपीएल खिताब जीत सकता है सिटी क्लब : क्लोप

लंदन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। लीवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप का कहना है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की लीग सूची में शीर्ष पर स्थित मैनचेस्टर सिटी क्लब अगले साल जनवरी तक इस खिताब को जीत सकता है।

अब तक खेले गए नौ मैचों में सिटी 25 अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसने आठ मैच जीत हासिल की है और उसका एक मैच ड्रॉ हुआ है।

‘द इंडिपेंडेंट’ को दिए बयान में 50 वर्षीय क्लोप ने कहा, “पेप गार्डियोला और मैनचेस्टर सिटी से पूछें कि आप क्या सोचते हैं? इस समय देखा जाए, तो अगले साल जनवरी तक वह चैम्पियंस बन सकते हैं।”

साल 2015 से लीवरपूल क्लब के कोच पद की जिम्मेदारी संभाल रहे जर्मन निवासी क्लोप का कहना है कि उनके क्लब को लीग के अन्य क्लबों का सम्मान भी करना चाहिए।

क्लोप ने कहा, “यह इस तरह या उस तरह काम करने की बात नहीं है। यह अपने टीम के लिए सही तरीके से काम करने की बात है। यह एक महत्वपूर्ण चीज है और आपको अपने साथ की टीमों का सम्मान करना चाहिए। वे भी अच्छा काम कर रहे हैं।”

सिटी क्लब ने एक मैच में लीवरपूल को 5-0 से मात दी थी। लीवरपूल क्लब लीग सूची में अभी 13 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493