विशाखापट्टनम, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के स्टार मुक्केबाज शिव थापा ने शनिवार को यहां के स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम में एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी इलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विशाखापट्टनम, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के स्टार मुक्केबाज शिव थापा ने शनिवार को यहां के स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम में एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी इलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
थापा ने लाइटवेट कैटेगरी में स्थानीय मुक्केबाज दुर्गा राव को मात दी। थापा ने एक तरफा मुकाबले में अपने विपक्षी को 5-0 से परास्त किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में कांस्य पदक पक्का कर लिया है।
2015 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले शिव ने दुर्गा को 2011 में भी मात दी थी। वह इस मैच में पूरी तैयारी के साथ आए थे।
मैच जीतने के बाद थापा ने कहा, “वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका सामना करने से आप इस तरह के मुकाबले में बचते हैं। मैं जानता हूं कि मैंने उन्हें पहले भी हराया है, लेकिन वह अच्छे मुक्केबाज हैं और मुझे उनके खिलाफ पूरी तैयारी से आना था।”
उन्होंने कहा, “वह तगड़े पंच मारते हैं और ज्यादा चहलकदमी नहीं करते हैं इससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन पर आक्रमण करने के लिए मुझे चहलकदमी करनी पड़ती है और जब वह मेरे पास आते हैं तो काउंटर करना पड़ता है। रिंग में आज मेरी यही रणनीति काम की। हालांकि फैसला सर्वसम्मति से मेरे पक्ष में आया लेकिन मुझे मानना पड़ेगा कि उनके खिलाफ जीतना आसान नहीं था।”
आरएसपीबी के मनोज कुमार ने भी अंतिम चार में जगह बना ली है। उन्होंने हरियाणा के पवन को वेल्टरवेट कैटेगरी में 5-0 से मात दी।
एसएससीबी के धीरज ने रोहित टोकस को 4-1 से मात दी। स्थानीय खिलाड़ी के. क्रांति को आरएसपीबी के श्याम सुंदर ने 4-1 से हराया।
dharmpath.com dharmpath