सोमालिया के होटल के बाहर आत्मघाती हमला, 25 मरे

मोगादिशू, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक लोकप्रिय होटल के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह हमला रविवार को शुरू होने वाली मंत्रिमंडल की उच्चस्तरीय बैठक से पहले नासाहाब्लोड 2 होटल के बाहर शनिवार रात को हुआ।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच जारी गोलीबारी के बीच होटल से सरकार के एक मंत्री सहित 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसी स्थान पर पहले हमले के बाद दूसरा विस्फोट हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूसरा विस्फोट उस समय हुआ, जब बचाव दलों के होटल तक पहुंचने के लिए रास्ता खाली कराने हेतु एक ट्रक एक छोटे वाहन को खींच रहा था।

आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

शनिवार को हुए इस हमले से दो सप्ताह पहले भी मोगादिशू में एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 350 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493