मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक अरमान मलिक इस बात से उत्साहित हैं कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ फिल्म ‘2.0’ के लिए रिकॉर्डिग करना सपना पूरा होने जैसा है।
मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक अरमान मलिक इस बात से उत्साहित हैं कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ फिल्म ‘2.0’ के लिए रिकॉर्डिग करना सपना पूरा होने जैसा है।
उन्होंने ‘मकेनिकल सुंदरियां’ गीत गाया, जो दो रोबोट्स के बीच प्यार पर आधारित है।
मलिक ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को ऑस्कर विजेता के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आखिरकार मेरा एक सपना पूरा हुआ। मैंने ए.आर. रहमान सर के लिए पहला गीत गाया, वह भी सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन अभिनीत फिल्म ‘2.0’ के लिए। यह फिल्म दिग्गज शंकर द्वारा निर्देशित है।”
उन्होंने कहा, “मैं सोच भी नहीं सकता था कि यह दिन इतनी जल्दी आ जाएगा। यह गीत सभी प्रशंसकों को हैरान कर देगा क्योंकि मुझे पता है कि जब वह इस गीत को सुनेंगे तो यह उन्हें उत्साहित कर देगा।”
dharmpath.com dharmpath