शाहरुख ने करण से कहा, पता नहीं चला इतनी दूर तक साथ आ गए

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि फिल्म-निर्माता करण जौहर के साथ उनकी दोस्ती और साझेदारी कितनी दूर तक चली आई है। उनकी आगामी फिल्म ‘इत्तेफाक से’ दोनों की एक साथ 10वीं फिल्म हैं।

‘इत्तेफाक से’ शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेंमेंट और करण की धर्म प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

करण ने शनिवार को ट्वीट किया, “शाहरुख ‘इत्तेफाक से’ हमारी एक साथ 10वीं फिल्म है। मेरा परिवार, मेरे दोस्त और ‘इत्तेफाक से’ के साथ शैतानियों में मेरे सच्ची साथी है। लव यू भाई।”

इसकी प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने लिखा, “वाह साथ में इतना सारा काम किया, पता ही नहीं चला कि हम इतनी दूर तक साथ आ गए। हमारा साथ और फले फूले।”

बॉलीवुड की दोनों दिग्गज हस्तियां ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘माई नेम इज खान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493