कोलकाता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ियों में से एक वेन रूनी और वर्तमान में टीम के कप्तान हैरी केन ने फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब जीतने वाली अंडर-17 टीम की सराहना की।
इंग्लैंड ने शनिवार को साल्ट लेक स्टेडियम में स्पेन को 5-2 से मात देते हुए पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले इंग्लैंड की अंडर-20 टीम ने भी फीफा अंडर-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
इस साल अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल जगत से संन्यास लेने वाले रूनी ने एक ट्वीट में कहा, “शानदार। सभी खिलाड़ियों को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।”
टोटेनहम हॉटस्पर का प्रतिनिधित्व करने वाले हैरी काने ने ट्वीट किया, “बेहतरीन उपलब्धि के लिए अंडर-17 टीम को बधाई।”
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और न्यूकासल युनाइटेड के स्ट्राइकर एलेन शियरर ने भी इंग्लैंड की अंडर-17 टीम की प्रशंसा की।
शियरर ने ट्वीट किया, “इंग्लैंड की अंडर-17 टीम को बधाई। बेहतरीन प्रदर्शन। टूर्नामेंट के दौरान टीम ने शानदार खेल दिखाया। विश्व कप के विजेता।”
स्पेन चौथी बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी पहले खिताब से एक बार फिर एक कदम दूर रह गया।
खिताबी भिड़ंत में इंग्लैंड के लिए रिहान ब्रूवेस्टर ने 44 मिनट में, गिब्बस व्हाइट ने 58 में, फिलिप फोडेन ने 69 मिनट में और पी. फोड ने 84वें मिनट में गोल किए।
स्पेन के लिए सर्जियो गोमेज ने 10वें और 31वें मिनट में दो गोल किए।
dharmpath.com dharmpath