मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी हिंदी फिल्म ‘पैडमैन’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
यह फिल्म मासिक धर्म और महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित है।
अक्षय ने रविवार को ट्वीट कर फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया।
अक्षय ने फिल्म के पोस्टर के साथ ट्वीट कर कहा, “हर सुपरहीरो के पास केप नहीं होता। एक असल सुपरहीरो की सच्ची कहानी ला रहे हैं। इस गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2018 पर पैडमैन।”
कोयंबटूर के अरुणाचलम मुरुगानाथम की जिंदगी से प्रेरित फिल्म पैडमैन में सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी हैं।
मुरुगानाथम ने अपने गांव की महिलाओं के लिए किफायती सैनेटरी नैपकिन बनाने का रास्ता ढूंढ निकाला था।
फिल्म का लेखन और निर्देशन आर.बाल्की ने किया है।
dharmpath.com dharmpath